livelatestnews.com

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी
आम आदमी पार्टी (आप ) ‘वोट चोरी’ और स्पेशल इंक्वायरी (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के विरुद्ध कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में शनिवार को चंडीगढ़ में चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवा संगठनों को अपना समर्थन देगी। पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के साथ-साथ कई ‘आप ‘ नेता, मंत्री, विधायक और पार्टी वर्कर चीफ चुनाव कमिश्नर (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यूथ ऑर्गनाइजेशन के प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।

आप पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने कहा, “हमारा वोट हमारा है। यह किसी की निजी संपत्ति नहीं है जिसे अपनी मर्ज़ी से छीना या चुराया जा सके।”

यूथ प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान करते हुए उन्होंने आगे कहा, “मैं भी कल चंडीगढ़ में चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर सीजेपी के समर्थन में यूथ प्रदर्शन में शामिल होऊंगा। वोट चुराने वालों के खिलाफ सभी को सड़कों पर उतरना होगा। हम वोट की चोरी को बर्दाश्त नहीं करेंगे जिससे सरकारें बनती और बदलती हैं।”

आप पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “हमारा वोट हमारा है। यह किसी की प्राइवेट संपत्ति नहीं है जिसे अपनी मर्ज़ी से छीना या चुराया जा सके।”

विरोध की अहमियत पर ज़ोर देते हुए उन्होंने आगे कहा, “सीजेपी द्वारा कल चंडीगढ़ में चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर युवाओं का किया जा रहा विरोध देश और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए बहुत ज़रूरी है। वोट चुराने वालों के खिलाफ़ सभी को सड़कों पर उतरना होगा। हम वोटों की चोरी को बर्दाश्त नहीं करेंगे जिससे सरकारें बनती और बदलती हैं।”

आप के सीनियर लीडर और पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “हमारा वोट हमारा अधिकार है, और इस अधिकार की रक्षा करना हर भारतीय की ज़िम्मेदारी है।”

विरोध को अपना समर्थन देते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा और चुनाव कमीशन ऑफ़ इंडिया द्वारा हमारे वोटिंग राइट्स पर हमलों के खिलाफ़ दिल्ली में सीजेपी द्वारा किए जा रहे विरोध के समर्थन में, हम चंडीगढ़ में चुनाव आयोग दफ्तरके बाहर धरना देंगे।”

पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “वोट हमारी लोकतंत्र की नींव है, और चुनावों में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। मैं भी कल चंडीगढ़ में सीजेपी के समर्थन में वोट के अधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ उठाऊँगी।”

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, “सभी को अपनी ज़िम्मेदारी समझनी चाहिए और ‘वोट चुराने’ में लगे चुनाव कमीशन को हटाने के लिए सड़कों पर आना चाहिए। मैं भी कल ‘ककरोच जनता पार्टी’ को समर्थन करने में शामिल होऊंगा ताकि लोकतंत्र की रक्षा हो सके।”

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ
पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ के तहत राज्य के सभी 23 जिलों के 19,200 सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने और उनमें व्यापक सुधार लाने के लिए भगवंत मान सरकार 21 लाख अभिभावकों के साथ मिलकर काम कर रही है। मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह (पीटीएम) में बड़ी संख्या में अभिभावकों की भागीदारी सरकार के उस प्रयास को दर्शाती है, जिसके माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में सीधे तौर पर शामिल किया जा रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब की ‘नंबर वन’ स्थिति को और मजबूत किया जा रहा है। सीखने के परिणामों में सुधार लाने और परिवारों के साथ मिलकर काम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए भगवंत मान सरकार का उद्देश्य स्कूली शिक्षा में नए मानक स्थापित करना और एक ऐसे ‘रंगले पंजाब’ का निर्माण करना है, जहां हर बच्चे को सफल होने का समान अवसर मिले।

राज्यभर के स्कूलों में आयोजित इन बैठकों में कैबिनेट मंत्रियों और ‘आप’ विधायकों ने भाग लिया, जबकि विभागीय अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने और इस प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए लगभग 2,000 स्कूलों का दौरा किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मेगा पीटीएम में बड़ी संख्या में भाग लेने और सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिए अभिभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने इस राज्यव्यापी पहल को सफल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को भी बधाई दी।

शिक्षा मंत्री ने कहा, “भगवंत मान सरकार चाहती है कि अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदार बनें। हम सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने, बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करने और उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए अभिभावकों तथा शिक्षकों के साथ मिलकर काम करेंगे। हमारा लक्ष्य पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाना और प्रत्येक बच्चे के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करना है।”

उन्होंने कहा, “मेगा पीटीएम पंजाब सरकार की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य हमारे बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को एक मंच पर लाना है। हम चाहते हैं कि अभिभावक समझें कि उनके बच्चे किस प्रकार प्रगति कर रहे हैं और वे शिक्षकों के साथ मिलकर अपने बच्चों को और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करें। हमारा साझा लक्ष्य एक ऐसे ‘रंगले पंजाब’ का निर्माण करना है, जहां प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और सफल होने का समान अवसर प्राप्त हो।”

21 लाख अभिभावक भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति में हुए शामिल

‘हर दिन, एक कदम आगे’ विषय के तहत आयोजित इस मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों को शिक्षकों से बातचीत करने, अपने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड देखने तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और सुधार की आवश्यकता वाले पहलुओं पर चर्चा करने का अवसर मिला। शिक्षकों ने अभिभावकों को ऐसे व्यावहारिक सुझाव भी दिए, जिनकी मदद से वे घर पर अपने बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर सकते हैं।

यह पहल शिक्षा सुधारों में अभिभावकों को सक्रिय भागीदार बनाने के प्रति भगवंत मान सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाती है। परिवारों और शिक्षकों को एक मंच पर लाकर सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि स्कूलों में किए जा रहे सुधारों से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और उनकी शैक्षणिक नींव मजबूत हो।

इन बैठकों के माध्यम से अभिभावकों को स्कूल शिक्षा विभाग की विद्यार्थी-केंद्रित पहलों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, स्कूलों के विकास में सहयोग देने के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटीयों के योगदान को भी मान्यता दी गई।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब अग्रणी, सरकार का लक्ष्य स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाना

भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब में शिक्षा सुधारों का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई के परिणामों में सुधार करना, सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाना तथा बच्चों को सफलता के बेहतर अवसर प्रदान करना है। सरकार का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को आगे बढ़ाना और अपने स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाना है।

मेगा पीटीएम इसी प्रयास का हिस्सा है। इसके माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों की प्रगति समझने, सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर चर्चा करने और शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों की पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए काम करने का अवसर मिलता है। सरकार का जोर इस बात पर है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई में आए बदलाव को देख सकें।

अभिभावकों ने शिक्षा सुधारों और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अनुभव साझा किए

मेगा पीटीएम में भाग लेने वाले अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार के शिक्षा सुधारों तथा ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ और ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ सहित अन्य कल्याणकारी पहलों के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

एक महिला ने ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मासिक वित्तीय सहायता से घरेलू खर्चों का प्रबंधन करने और बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “इस पैसे से कॉपियों, स्कूल के सामान और अन्य जरूरी चीजों पर होने वाले खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, इससे आर्थिक स्वतंत्रता भी मिलेगी।”

एक अन्य अभिभावक ने सरकार के शिक्षा सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के साथ नियमित समन्वय से परिवारों को अपने बच्चों की प्रगति समझने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि यह जानने के बाद कि बच्चे को किन क्षेत्रों में अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है, शिक्षकों के साथ मिलकर काम करना और घर पर सहयोग देना आसान हो जाता है।

एक अभिभावक ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का स्वागत करते हुए कहा कि प्रति परिवार 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार गंभीर बीमारियों या अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में परिवार की बचत को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा, “इलाज के लिए बड़ी रकम का प्रबंध करने की चिंता से मुक्ति मिलने के कारण परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इससे वे चिकित्सा खर्चों की चिंता किए बिना अपने बच्चों की शिक्षा जारी रखने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।”

एक अन्य अभिभावक ने मेगा पीटीएम की सराहना करते हुए कहा कि इससे परिवारों को उपस्थिति, कक्षा में प्रदर्शन और पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों के बारे में सीधे शिक्षकों से बातचीत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों से अभिभावक केवल परीक्षाओं के समय ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अभिभावकों ने कहा कि घरेलू वित्तीय स्थिति और स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी शिक्षा संबंधी पहलों तथा कल्याणकारी योजनाओं से परिवार अपने बच्चों के भविष्य पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

भगवंत मान सरकार ने ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ को मजबूत करने, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए अभिभावकों के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पंजाब के स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार का उद्देश्य एक प्रगतिशील और खुशहाल ‘रंगले पंजाब’ के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देना सुनिश्चित करना है।

भगवंत मान सरकार की नशों के खिलाफ बड़ी मुहिम: ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत 11 तारीख को अमृतसर में होगी एक बड़ी यूथ रन
पंजाब सरकार द्वारा राज्य के यूथ को नशों से दूर करने और स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे खास मुहिम ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत 11 तारीख को अमृतसर में एक बड़ी ‘यूथ रन’ का आयोजन किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के चीफ स्पोक्सपर्सन और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब के लोगों, खासकर यूथ से इस दौड़ में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की अपील की।

शुक्रवार को आप नेता गुरप्रताप सिंह संधू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम शुरू किया है। इसी के तहत मोहाली, बठिंडा और जालंधर में हजारों युवाओं के लिए मैराथन पहले ही हो चुकी है। इन तीनों जिलों में यूथ रन प्रोग्राम को जनता और युवाओं का ज़बरदस्त समर्थन मिला है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए यह ‘यूथ रन’ 11 तारीख को सुबह 6 बजे श्री गुरु रामदास जी की पवित्र नगरी अमृतसर के रणजीत एवेन्यू से शुरू होगी। अमृतसर के सभी विधायक, पार्टी की सीनियर लीडरशिप और हजारों युवा इस मैराथन में हिस्सा लेंगे।

विधायक धालीवाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच पंजाब के युवाओं को फिट और हेल्दी रखना है। इसी मकसद से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ शुरू किया गया था, जिसका चौथा सीजन अब कामयाबी से चल रहा है। इस पहल का मुख्य मकसद नए खिलाड़ी तैयार करना और पंजाब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मान सरकार पंजाब से नशों को खत्म करने के लिए ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम कर रही है। इसके तहत अब तक हजारों ड्रग तस्करों को जेल भेजा जा चुका है और उनकी गैर-कानूनी प्रॉपर्टी और घरों पर सख्त कार्रवाई की गई है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर और आस-पास के इलाकों के सभी नागरिकों और युवाओं से अपील की कि जैसे मोहाली, जालंधर और बठिंडा में लोगों ने इस मुहिम को अपना पूरा सपोर्ट दिया है, वैसे ही वे 11 तारीख को सुबह 6 बजे रणजीत एवेन्यू पहुंचकर इस रेस का हिस्सा बनें और पंजाब को रंगला पंजाब और नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

CM भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को Asian Hockey Champions Trophy के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आपसी समन्वय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं, शहरों के सौंदर्यीकरण और मेहमाननवाजी पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी विभागों को विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए राज्यस्तरीय ट्रॉफी टूर और विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी का आह्वान भी किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में नए कीर्तिमान स्थापित करने चाहिए।

चैंपियंस ट्रॉफी के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन पंजाब के खेल इतिहास में नया मील का पत्थर स्थापित करे।” उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और भाग लेने वाली टीमों, अधिकारियों, दर्शकों तथा आने वाले मेहमानों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब अपनी समृद्ध हॉकी विरासत और भारतीय खेलों में महान योगदान के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। हमें अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के आयोजन में नए कीर्तिमान स्थापित करने चाहिए और भाग लेने वाली टीमों, अधिकारियों, दर्शकों तथा मेहमानों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि भारत, चीन, मलेशिया, जापान, बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया सहित प्रमुख हॉकी देशों की भागीदारी से पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल जगत के केंद्र में आ जाएगा और इससे अपनी मेहमाननवाजी, बुनियादी ढांचे, खेल उपलब्धियों तथा सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 27 अक्टूबर को जालंधर में होगा, जबकि मैच 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेले जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तैयारियां समय से पहले पूरी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि चैंपियनशिप का आयोजन बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के नियमों और पेशेवर दृष्टिकोण के अनुरूप किया जाए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया जाए और उनके ठहरने के दौरान मेहमाननवाजी का बेहतर एवं यादगार अनुभव प्रदान किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि तैयारियां केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पूरे शहर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने नगर निगम जालंधर और मोहाली को व्यापक सफाई अभियान चलाने, स्वच्छता में सुधार करने तथा सार्वजनिक स्थानों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि शहर विदेशी पर्यटकों को साफ-सुथरे और आकर्षक लगें। उन्होंने शहरों के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि स्टेडियम तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की ओर जाने वाली सड़कों का उचित रखरखाव किया जाए और जहां भी आवश्यकता हो, सड़कों की मरम्मत की जाए।

मेहमाननवाजी के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भाग लेने वाली टीमों और उनके सहायक स्टाफ के लिए आरामदायक एवं गुणवत्तापूर्ण आवास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास, परिवहन, सुरक्षा, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए बेहतर प्रबंध किए जाने चाहिए, ताकि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

उन्होंने अधिकारियों को होटलों, मैच स्थलों और अन्य निर्धारित स्थानों के बीच सुचारू परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि असुविधा या अनावश्यक देरी से बचा जा सके। प्रबंधों की व्यापक समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी विभागों को जमीनी स्तर पर तैयारियों का जायजा लेने और किसी भी कमी को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, “एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सफलता केवल मुख्य स्थल की तैयारी पर निर्भर नहीं करती, बल्कि बुनियादी ढांचे, पहुंच, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं पर भी निर्भर करती है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के आने से पहले लॉजिस्टिक सहायता से संबंधित हर पहलू का ध्यान रखा जाना चाहिए।”

अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मैच देखने की व्यवस्था करें, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच देख सकें और विश्वस्तरीय खिलाड़ियों से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा, “इस स्तर के खेल आयोजन नई पीढ़ी को खेलों, अनुशासन और टीमवर्क को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यार्थियों को मैच देखने की सुविधा देने और युवाओं को पंजाब की गौरवशाली हॉकी विरासत से जोड़ने के लिए विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।”

चैंपियनशिप से पहले लोगों के बीच उत्साह पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्यव्यापी प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए, जिसमें टूर्नामेंट की ट्रॉफी या उसके मॉडल को विशेष रूप से तैयार की गई एसयूवी में प्रदर्शित किया जाएगा, जो पूरे पंजाब में घूमेगी। उन्होंने कहा, “यह पहल जागरूकता पैदा करने, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने और विभिन्न जिलों के लोगों में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के प्रति उत्साह पैदा करने में मदद करेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी विभागों, टूर्नामेंट के आयोजकों और अन्य संबंधित भागीदारों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने के लिए विशेष समन्वय कमेटी गठित की जाएगी, ताकि चैंपियनशिप का आयोजन कुशलता और उच्चतम मानकों के अनुरूप किया जा सके।

बैठक में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. रवि भगत, खेल सचिव वरुण रूजम, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव पुनीत गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शनिवार को वोट चोरी के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल
देश में वोट चोरी के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए शनिवार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी मैदान में उतरेंगे। वह जंतर मंतर पर होने वाले सीजेपी और देश भर के युवाओं के प्रदर्शन में शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह और उनका पूरा परिवार भी लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में जंतर मंतर जायेगी। खुलेआम भाजपा को वोट नहीं देने वालों के वोट काटे जा रहें हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि भाजपा के लिए काम कर रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जंतर मंतर पहुंचे।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हमारे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। बड़े पैमाने पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। जो लोग भाजपा को वोट नहीं देते, उनके वोट काट दिए जाते हैं और फर्जी वोट जोड़ दिए जाते हैं। यह सब ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में खुलेआम चल रहा था। इसलिए, पूरा देश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। मैं देश के सभी लोगों से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जंतर-मंतर जाएं। यह किसी एक व्यक्ति या पार्टी की बात नहीं है, यह देश की बात है। शनिवार से जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो रहा है। मैं जाऊंगा और मेरा पूरा परिवार भी जाएगा। सभी लोग वहां जाएं।

उधर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन से पहले “आप” कार्यकर्ताओं से पूरी जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने बताया कि “आप” कार्यकर्ताओं को पुलिस के फोन कॉल आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से पूछा जा रहा है कि वे जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में कब जा रहे हैं। उनके साथ कौन कौन लोग जाएंगे, जंतर मंतर पर जैसे पहुंचेंगे, समेत अन्य जानकारी ली जा रही है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा कि पुलिस को आम जनता को मिले लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने के बजाय अपना काम करना चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जंतर मंतर पर होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी तादात में समर्थक शामिल होंगे। पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में जाने से रोकने की तमाम कोशिशें कर रही है। कार्यकर्ताओं को डिटेन और डराया धमकाया जा रहा है। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है। यह देश बचाने की लड़ाई है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी देशवासियों को अपने वोट के अधिकार को बचाने की इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए।

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने दिल्ली पुलिस की ओर से डीएमआरसी को दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन शनिवार को बंद रखने के अनुरोध पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर कहा कि कोर्ट चुप हैं। सत्ता निरंकुश है।लोग हैं कि ज़िद पर अड़े हैं। तानाशाह के सामने, सीना तान के खड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सम्मान में अरविंद केजरीवाल भी शनिवार को मैदान में उतरेंगे। शनिवार को जंतर मंतर पहुंच रहे हैं। रोक सको तो रोक लो। तानाशाह मोदी अब झोला उठाने का टाइम आ गया है।

घर में नमक गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें इसके पीछे की वजह, क्या कहती हैं ज्योतिष और वास्तु की मान्यताएं
भारतीय घरों में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी मान्यताएं हैं, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हैं। इन्हीं में से एक मान्यता जमीन पर नमक गिरने से भी जुड़ी है। घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर नमक गिरने को अशुभ मानते हैं। लेकिन क्या जमीन पर नमक गिरना सच में किसी अनहोनी का संकेत होता है? आइए जानते हैं इससे जुड़ी ज्योतिष और वास्तु की प्रचलित मान्यताओं के बारे में।

भारतीय परंपराओं में नमक को क्यों माना जाता है खास?

नमक सिर्फ रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीज नहीं है, बल्कि भारतीय परंपराओं और लोक-मान्यताओं में भी इसका खास महत्व माना जाता है। कुछ धार्मिक रीति-रिवाजों में नमक का इस्तेमाल नजर दोष से जुड़े उपायों के लिए किया जाता है। इसी वजह से कई परिवारों में नमक को बेवजह फेंकने या बर्बाद करने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, ये धारणाएं पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं।

नमक का चंद्रमा और शुक्र ग्रह से क्या है संबंध?

ज्योतिष की कुछ मान्यताओं के अनुसार, नमक को चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। इसके सफेद रंग और विशेषताओं को इन ग्रहों से संबंधित माना जाता है।

कुछ ज्योतिषीय धारणाओं के मुताबिक, अगर घर में बार-बार नमक गिरता है, तो इसे मानसिक तनाव, पारिवारिक मतभेद या आर्थिक परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है। कुछ लोग इसे चंद्रमा या शुक्र के प्रभाव से भी संबंधित मानते हैं। हालांकि, ये सभी प्रचलित ज्योतिषीय मान्यताएं हैं और इनके समर्थन में कोई विश्वसनीय वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

वास्तु शास्त्र में नमक को किस तरह देखा जाता है?

वास्तु से जुड़ी कुछ मान्यताओं में नमक को घर की नकारात्मक ऊर्जा सोखने वाली चीज माना जाता है। इसी विश्वास के चलते कई लोग घर के किसी कोने में कांच के बर्तन में नमक रखते हैं। कुछ घरों में फर्श की सफाई करते समय पानी में थोड़ा नमक मिलाने की परंपरा भी है।

मान्यता है कि ऐसे उपायों से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। हालांकि, इन तरीकों के प्रभाव की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।

अगर गलती से जमीन पर नमक गिर जाए तो क्या करें?

खाना बनाते समय या परोसते हुए अगर गलती से नमक जमीन पर गिर जाए, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। नमक गिरने को किसी अनहोनी या आने वाली मुसीबत का पक्का संकेत मानने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, गिरे हुए नमक पर पैर रखने से बचने और उसे सावधानी से इकट्ठा करके उस जगह की सफाई करने की सलाह दी जाती है। व्यावहारिक रूप से भी फर्श पर गिरे नमक को साफ करना जरूरी है, ताकि जगह साफ रहे और कोई फिसलकर गिर न जाए।

क्या नमक गिरना सच में अशुभ होता है?

नमक गिरने को अशुभ मानना मुख्य रूप से धार्मिक, ज्योतिषीय और पारिवारिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नमक गिरने से घर में परेशानियां, आर्थिक नुकसान या कोई अनहोनी होती है। इसलिए ऐसी छोटी-सी घटना को लेकर डरने या बेवजह तनाव लेने के बजाय सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी प्रचलित धार्मिक, ज्योतिषीय और वास्तु मान्यताओं पर आधारित है। इन दावों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। पाठक इन्हें प्रमाणित तथ्यों के रूप में न लें।

सिद्धू मूसेवाला की स्टेज पर होगी वापसी! आज से शुरू होगा होलोग्राम वर्ल्ड टूर, 3D तकनीक से दिखेगा खास शो
जिस आवाज ने दुनिया भर में पंजाबियों के दिलों पर राज किया, वह एक बार फिर स्टेज पर गूंजने जा रही है। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक खास अनुभव सामने आने वाला है। उनका ‘Signed To God World Tour 2026’ होलोग्राम तकनीक के जरिए शुरू हो रहा है। इस टूर की शुरुआत कनाडा के टोरंटो शहर से होगी, जहां 3D तकनीक की मदद से सिद्धू मूसेवाला की डिजिटल स्टेज परफॉर्मेंस दिखाई जाएगी।

इस शो की खास बात यह है कि इसमें सिद्धू मूसेवाला की असली आवाज के साथ 3D होलोग्राम प्रोजेक्शन, सिनेमैटिक विजुअल और स्टेज इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक के जरिए दर्शकों को ऐसा अनुभव देने की कोशिश होगी, जैसे सिद्धू मूसेवाला खुद स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हों। हालांकि, यह उनकी असली लाइव परफॉर्मेंस नहीं होगी, बल्कि तकनीक की मदद से तैयार किया गया एक डिजिटल शो होगा।

‘Signed To God World Tour’ की शुरुआत 9 अक्टूबर को टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना में होनी तय है। इसके बाद वैंकूवर, कैलगरी और अमेरिका के कुछ शहरों में भी शो आयोजित किए जाएंगे। टूर से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, इसे आठ देशों तक ले जाने की योजना है, जिसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन देशों में शो की तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों और अलग अंदाज से दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई थी। उनके निधन के बाद भी उनका संगीत फैंस के बीच उनकी यादों को जिंदा रखे हुए है। अब यह होलोग्राम टूर उनके चाहने वालों को उनकी आवाज और स्टेज परफॉर्मेंस से दोबारा जुड़ने का मौका देगा। इस टूर को लेकर दुनियाभर में रहने वाले पंजाबियों की नजरें टोरंटो में होने वाले पहले शो पर टिकी हुई हैं।

पंजाब को मिला नियमित DGP, गौरव यादव की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी
पंजाब की पुलिस व्यवस्था से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से जिस फैसले का इंतजार किया जा रहा था, वह अब पूरा हो गया है। पंजाब सरकार ने गौरव यादव को राज्य का नियमित DGP नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही पंजाब को अब स्थायी पुलिस प्रमुख मिल गया है।

बता दें कि गौरव यादव जुलाई 2022 से पंजाब के कार्यकारी DGP के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। अब उन्हें नियमित DGP बनाए जाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक हलकों में भी इस फैसले की चर्चा हो रही है। राज्य में स्थायी DGP की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी।

इस पद के लिए UPSC की ओर से तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा गया था। इस पैनल में गौरव यादव के अलावा शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू के नाम भी शामिल थे। इन तीनों नामों में से पंजाब सरकार ने गौरव यादव को नियमित DGP नियुक्त करने का फैसला लिया है।

इस नियुक्ति के बाद गौरव यादव अब नियमित आधार पर राज्य के पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित संत महापुरुषों के साथ हुई विशेष मीटिंग, चार शोभायात्राओं के रूट तय: दीपक बाली
पंजाब सरकार के सांस्कृतिक विभाग द्वारा पवित्र श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक उच्च स्तरीय खास मीटिंग आज संस्कृति विभाग का कार्यालय में संत महापुरुषों की मौजूदगी में हुई, जिसमें अब तक हुए समारोह और आने वाले समारोह के बारे में विस्तार से विचार विमर्श हुआ। यह जानकारी पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने दी।

मीटिंग में संत महापुरुष संत गुरदीप गिरी जी (पठानकोट), संत प्रदीप दास जी (डेरा कठार), संत केवल जी (तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब) और संत सतविंदर सिंह हीरा जी (खुरालगढ़ साहिब) खास तौर पर मौजूद थे। दीपक बाली ने सभी संत महापुरखों का स्वागत करते हुए बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से करवाए गए 92 ड्रोन शो में से करीब 80 ड्रोन शो और 12 कीर्तन समागम में से करीब 9 कीर्तन समागम अब तक कामयाबी से पूरे हो चुके हैं, जबकि बाकी समारोह भी सिलसिलेवार तरीके से जारी हैं।

आने वाले समारोहों की जानकारी देते हुए विभाग के डायरेक्टर संजीव तिवारी ने बताया कि चार शोभायात्राएं अलग-अलग जगहों से शुरू होकर श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगीं। पहली शोभायात्रा 29 नवंबर को गुरु साहिब के जन्म स्थान बनारस काशी से शुरू होगी और एक खास प्रोग्राम के बाद 3 दिसंबर की शाम तक श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी। दूसरी शोभायात्रा 2 दिसंबर को बठिंडा से शुरू होगी और अलग-अलग शहरों में रुकते हुए 3 दिसंबर की रात को पहुंचेगी। तीसरी शोभायात्रा 1 दिसंबर को फरीदकोट से शुरू होगी और लुधियाना और फगवाड़ा होते हुए 3 दिसंबर की रात को पहुंचेगी। चौथी शोभायात्रा जम्मू से शुरू होगी और पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और होशियारपुर होते हुए श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि 4, 5 और 6 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब में बड़े कार्यक्रम रखे गए हैं। पहले दिन अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा और संत सम्मेलन करवाया जाएगा। दूसरे दिन कथा कीर्तन दरबार, सेमिनार और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। तीसरे दिन अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे और बेगमपुरा समागम आयोजित किया जाएगा। तीनों दिन शाम को गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं को दिखाने वाले ड्रोन शो भी आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर संत कुलदीप गिरी जी ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश दिवस को मनाने के लिए समय मिलना पूरी संगत के लिए बहुत खुशनसीबी की बात है और उन्होंने सभी से आने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अपील की।

ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸੰਤ ਮਹਾਂਪੁਰਖਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਲੀਕੇ ਗਏ ਸਮਾਗਮਾਂ ‘ਤੇ ਡੂੰਘੀ ਤਸੱਲੀ ਪ੍ਰਗਟਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਬਹੁਤ ਭਾਵਪੂਰਤ ਢੰਗ ਅਤੇ ਯੋਗ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਹੁੰਮ-ਹੁਮਾ ਕੇ ਇਹਨਾਂ ਸਮਾਗਮਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ। ਦੀਪਕ ਬਾਲੀ ਨੇ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ਪੂਰੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਉਣ ਲਈ ਹਰ ਸੰਭਵ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

मीटिंग के दौरान, संत महापुरखों ने पंजाब सरकार द्वारा प्लान किए गए कार्यक्रमों पर गहरी खुशी जताई और कहा कि ये कार्यक्रम बहुत ही भावपूर्ण और योग्य प्रबंधों के साथ किए जा रहे हैं। उन्होंने संगत से इन कार्यक्रमों में पूरे जोश के साथ शामिल होने की अपील की। ​​दीपक बाली ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार द्वारा 650वें प्रकाश दिवस को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने के लिए हर संभव प्रबंध किए जा रहे हैं।

पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: CM भगवंत सिंह मान
कारोबार में सुगमता, पारदर्शिता और रोजगार पैदा करने पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करते हुए पंजाब निवेशकों के लिए प्राथमिकता वाले स्थान के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज इस दिशा में चंडीगढ़ में ‘हुनर पंजाब’ और ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल लॉन्च किए। उन्होंने कहा कि ये नए पोर्टल 45 दिनों के भीतर सिंगल विंडो के माध्यम से सभी आवश्यक मंजूरियां सुनिश्चित करेंगे, निवेशकों को वित्तीय प्रोत्साहनों की पारदर्शी तरीके से निगरानी करने में सक्षम बनाएंगे और उद्योगों को कुशल युवाओं से सीधे जोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने वर्ष 2022 से अब तक 1.89 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है, जिससे 6.31 लाख नए रोजगार पैदा हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए पंजाब में ही रोजगार के अवसर पैदा करना और फिर से ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण करना है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने विचार साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार वर्षों के दौरान पंजाब में 1.89 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है, जिससे 6.31 लाख नए रोजगार पैदा हुए हैं। निवेशकों के इस विश्वास को बनाए रखने के लिए हमने आज दो प्रमुख पोर्टल लॉन्च किए हैं। ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल राज्य के युवाओं को उनके घरों के नजदीक रोजगार के अवसर प्रदान करने और उद्योगों को कुशल कामगार उपलब्ध करवाने के लिए शुरू किया गया है। इसके साथ ही निवेशकों को उपलब्ध सुविधाओं और वित्तीय रियायतों के बारे में पारदर्शी जानकारी प्रदान करने के लिए ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ का ‘फाइनेंशियल इंसेंटिव्स मॉड्यूल’ (पासबुक) लॉन्च किया गया है। हमारा लक्ष्य पंजाब के युवाओं को उनके अपने राज्य में रोजगार देना और पंजाब को एक बार फिर खुशहाल बनाना है। इंकलाब जिंदाबाद।”

पोर्टल लॉन्च करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हुनर पंजाब और फास्ट-ट्रैक पंजाब की शुरुआत पंजाब के उद्योग और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम है। ‘हुनर पंजाब’ उद्योग और कुशल युवाओं के बीच की दूरी को कम करेगा और राज्य के भीतर हमारे युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करेगा।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल पर पहले ही लगभग 1,750 संस्थान पंजीकृत हो चुके हैं और औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए स्थानीय कुशल युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनियां अब इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कुशल युवाओं से सीधे जुड़कर उन्हें नौकरी पर रख सकेंगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने और सरकारी कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए सभी विभागों में ई-ऑफिस और ऑनलाइन प्रणालियां लागू कर दी हैं। ये प्रणालियां अनावश्यक देरी को कम कर रही हैं और सरकारी प्रक्रियाओं को अधिक जवाबदेह बना रही हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब ने पिछले चार वर्षों में 1.89 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है, जिससे 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। यह पंजाब में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हुनर पंजाब युवाओं की प्रतिभा, नेटवर्किंग और रोजगार तक पहुंच के लिए सिंगल प्लेटफॉर्म है। यह प्रमुख कमियों जैसे उपलब्ध प्रतिभा के बारे में जानकारी का अभाव, उद्योग और संस्थानों की अलग-अलग आवश्यकताएं, मांग और आपूर्ति के बीच संपर्क की कमी तथा निर्धारित जवाबी समय-सीमा के अभाव को दूर करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ के साथ-साथ ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल उद्योग के लिए कौशल विकास और रोजगार के प्रमुख केंद्र हैं। ये पोर्टल चार महत्वपूर्ण चरणों को एक ही मंच पर लाते हैं, जिनमें संस्थानों की खोज, भर्ती एवं रोजगार, इंटर्नशिप एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा उद्योग-संस्थान सहयोग शामिल हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “7 प्रशासनिक विभागीय श्रेणियों में 1,700 से अधिक संस्थान पहले ही इस पोर्टल का हिस्सा बन चुके हैं। इस व्यवस्था में निश्चित समय-सीमा और जवाबदेही तय की गई है, ताकि आवेदनों और अनुरोधों का निर्धारित समय के भीतर निपटारा किया जा सके। उद्योगों, संस्थानों और विभागों के लिए विशेष डैशबोर्ड तैयार किए गए हैं। यह प्लेटफॉर्म हेल्प-डेस्क सहायता के साथ-साथ सवालों और शिकायतों के निवारण की सुविधा भी प्रदान करेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया सभी हितधारकों के लिए आसान और अधिक पारदर्शी हो जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “‘हुनर पंजाब’ पोर्टल उद्योगों, संस्थानों, विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों और विभागों की साझेदारी से शुरू से अंत तक इंटर्नशिप और औद्योगिक प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करेगा। यह युवाओं को वास्तविक रोजगार और प्रशिक्षण के अवसरों से जोड़ने के लिए व्यवस्थित ढांचा उपलब्ध करवाएगा।”

उन्होंने बताया, “यह पोर्टल एम.ओ.यू. आधारित उद्योग-संस्थान साझेदारी को औपचारिक रूप देगा, जिसमें गैस्ट लेक्चर, फैकल्टी विकास, ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण, प्लेसमेंट, पाठ्यक्रम संबंधी सुझाव, बुनियादी ढांचे एवं तकनीकी सहायता तथा सी.एस.आर. सहयोग शामिल हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सरकार शुरू से अंत तक की प्रक्रियाओं, अलग-अलग यूजर लॉगिन, राज्य स्तर पर टैलेंट मैनेजमेंट एवं प्लेसमेंट, प्रशिक्षण और सहयोग की विभागीय निगरानी के साथ सभी चार मॉड्यूल को पूरी तरह लागू करने की दिशा में काम कर रही है। पंजाब निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उभरा है, जहां सिंगल-विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी आवश्यक मंजूरियां उपलब्ध हैं। ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले निवेशकों को 45 दिनों के भीतर सभी मंजूरियां मिल जाएंगी।”

उन्होंने कहा, “‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल निवेशकों को मिलने वाली वित्तीय रियायतों के बारे में भी पारदर्शी जानकारी देगा। निवेशक विभिन्न कार्यालयों और प्रक्रियाओं पर निर्भर रहने के बजाय पोर्टल के माध्यम से ही इन रियायतों को ट्रैक कर सकेंगे।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारा एकमात्र उद्देश्य पंजाब के युवाओं को पंजाब के भीतर ही रोजगार उपलब्ध करवाना और पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाना है। सरकार चाहती है कि पंजाब की प्रतिभा को पंजाब में ही अवसर मिलें और वह राज्य की प्रगति में योगदान दे।”

उन्होंने कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब में वर्ष 2022 से अब तक 1.89 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है, जिससे 6.31 लाख नए रोजगार पैदा हुए हैं। यह उस विश्वास का परिणाम है जो निवेशक पंजाब पर जता रहे हैं।”

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछली सरकारें निवेश सम्मेलन करवाती थीं और केवल एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर करती थीं, लेकिन कंपनियां वास्तव में पंजाब में निवेश नहीं करती थीं। आज हमारी सरकार द्वारा तैयार की गई निवेश-हितैषी नीतियों और माहौल को देखकर कंपनियां निवेश करने के लिए आगे आ रही हैं।”

उन्होंने कहा, “‘हुनर पंजाब’ और ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टलों की शुरुआत पंजाब के औद्योगिक ढांचे को और मजबूत करेगी। ये पोर्टल राज्य में निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति देंगे।”

इस दौरान उद्योग, वाणिज्य एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “ये दोनों पोर्टल विभाग के कामकाज में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर उद्योग एवं निवेश पंजाब अपने पूरे कामकाज का डिजिटलीकरण कर रहा है, ताकि निवेश परियोजनाओं की मंजूरी या अन्य संबंधित प्रक्रियाओं में कोई बाधा न आए।”

उन्होंने कहा, “पंजाब की प्रगति और विकास में उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये पोर्टल उद्योगों को कुशल मानव शक्ति तक पहुंच बनाने में मदद करेंगे, साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब के युवाओं को उनके अपने राज्य के भीतर ही रोजगार के अवसर मिलें।”

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।